Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
KCG

विश्व पर्यावरण दिवस पर आज जिले भर में होंगे विविध आयोजन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरुवार 5 जून को जिले भर में विविध आयोजन होंगे। मुख्य रूप से जिला प्रशासन के संयोजन में राज्यपाल के गोद ग्राम सोनपुरी में विशेष आयोजन होगा वहीं खैरागढ़ के धरमपुरा में सेवाभावी संस्थाओं संग नगर पालिका स्वच्छता अभियान चलाएगी साथ ही जन जागरूकता के लिए सिविल लाईन से पैदल रैली भी निकलेगी। जानकारी अनुसार विश्व पर्यावरण दिवस के सुअवसर पर जिला प्रशासन के नेतृत्व में जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत में जल संचयन, वृक्षारोपण एवं स्वच्छता महाभियान चलाया जाएगा जिसके लिए रहता है 7:00 समय निर्धारित किया गया है। इसी तर्ज पर नगर पालिका खैरागढ़ द्वारा सेवाभावी संस्थाओं के साथ धरमपुरा वार्ड में बृहद स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और स्वयं से भी संस्थाओं द्वारा सिविल लाइन से सुबह 8:00 बजे पैदल मार्च निकालकर जन जागरूकता रैली निकाली जाएगी।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page