पॉलिटिक्स

विधायक की गिरफ्तारी और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में एनएसयूआई ने मुख्यमंत्री व गृहमंत्री को भेजा गुलाब

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. बलौदा बाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ता एसपी कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा गृहमंत्री विजय शर्मा के नाम गुलाब का फूल प्रेषित किया है। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सुमीत जैन ने कहा कि सरकार लगातार हमारे एनएसयूआई के साथियों पर दबाव बनाकर कार्यवाही कर रही है जो कि गलत है। कांग्रेस विधायक सहित युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर जो कार्यवाही की गई है वह सरासर गलत है। श्री जैन ने कहा कि हम लगातार इसका विरोध कर रहें हैं और आगे भी करते रहेंगे। जल्द ही हमारे कार्यकर्ताओं व नेताओं की रिहाई नहीं होगी तो यह आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page