
जिले की साल्हेवारा पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल
खैरागढ़। साल्हेवारा थाना क्षेत्र में लूट, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में प्रिंस मरकाम, भेला राम यादव और खिलेन्द्र यादव शामिल हैं। तीनों देवपुरा एवं देवपुरा घाट के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने एकराय होकर प्रार्थी के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर लूट की घटना को अंजाम दिया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना साल्हेवारा में अपराध क्रमांक 49/2026 के तहत बीएनएस की धारा 309(6), 296, 115(2), 351(2), 351(3), 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को 13 नवंबर को गिरफ्तार किया। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।