KCG

रैम्प योजना के तहत उद्यमिता प्रशिक्षण का दूसरा बैच संपन्न

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिले में स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रैम्प योजना के अंतर्गत आयोजित उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे बैच का समापन शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज खैरागढ़ में किया गया। 20 मई से 2 जून तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 33 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण में नवोदित उद्यमियों स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों और स्टार्टअप से जुड़े युवाओं को व्यवसाय शुरू करने, उसके संचालन और शासकीय योजनाओं का लाभ लेने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। प्रतिभागियों को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं से भी अवगत कराया गया। मास्टर ट्रेनर पारुल पाण्डेय ने स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्योगों की संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, लघु वनोपज, हस्तशिल्प, हथकरघा, धातु निर्माण, पर्यटन तथा सेवा क्षेत्र से जुड़े व्यवसायों को स्वरोजगार का बेहतर विकल्प बताया। कार्यक्रम के दौरान एक जिला एक उत्पाद योजना के अंतर्गत उपलब्ध अवसरों और व्यावसायिक संभावनाओं पर विशेष चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने उदाहरणों के माध्यम से व्यवसाय प्रबंधन, बाजार की मांग और उद्यम स्थापना की प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाया साथ ही प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया। प्रशिक्षण के दौरान उद्योग रणनीति पर समूह चर्चा आयोजित की गई और प्रतिभागियों से सुझाव तथा अनुभव साझा कराए गए। कार्यक्रम के अंतर्गत 10 प्रतिभागियों का उद्यम पोर्टल तथा राज्य स्तरीय रैम्प पोर्टल पर पंजीयन भी कराया गया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को रोजगार और स्वरोजगार की दिशा में उपयोगी पहल बताते हुए इसे प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक बताया। कार्यक्रम का संचालन पारुल पाण्डेय ने किया साथ ही संभागीय समन्वयक तुषार साहू की उपस्थिति रही।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page