KCG

रायपुर में दो दिवसीय प्रवास पर आएंगे सद्गुरु सुधांशु जी महाराज, 28 जून को कुम्हारी आश्रम में होगा गुरु-शिष्य मिलन

सत्यमेव न्यूज राजनांदगांव। विश्व जागृति मिशन के तत्वावधान में सद्गुरु सुधांशु जी महाराज 27 एवं 28 जून को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान रायपुर और कुम्हारी में आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रमों में वे अपने अनुयायियों को संबोधित करेंगे तथा हजारों श्रद्धालु उनके सान्निध्य का लाभ उठाएंगे। विश्व जागृति मिशन राजनांदगांव मंडल के अध्यक्ष प्रहलाद राय चेतवानी एवं कोषाध्यक्ष दिनेश भाई पटेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ सेवा संस्कार और आस्था की भूमि है। ऐसे में सद्गुरु सुधांशु जी महाराज का आगमन प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए विशेष आध्यात्मिक अवसर माना जा रहा है। प्रवास के पहले दिन 27 जून को शाम 5 बजे से 7 बजे तक रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम साइंस कॉलेज परिसर में आध्यात्मिक सत्संग आयोजित होगा। कार्यक्रम में सद्गुरु श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक जीवन भक्ति और मानवीय मूल्यों पर मार्गदर्शन देंगे। दूसरे दिन 28 जून को सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक सद्गुरु धाम ब्रह्मलोक आश्रम कुम्हारी में गुरु-शिष्य मिलन समारोह होगा। इस दौरान श्रद्धालुओं को सद्गुरु के दर्शन चरण पूजन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। आयोजन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। विश्व जागृति मिशन के पदाधिकारियों ने बताया कि गुरु का सान्निध्य श्रद्धालुओं के जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करता है। कुम्हारी आश्रम में आयोजित यह मिलन समारोह गुरु शिष्य और भक्ति के अद्वितीय संगम का साक्षी बनेगा। यह जानकारी विश्व जागृति मिशन राजनांदगांव मंडल के सचिव सौरभ खंडेलवाल ने दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page