
31 अगस्त को आयोजित हुआ सेवानिवृत्ति समारोह, सहकर्मियों ने साझा किए अनुभव
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ में सोमवार को भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला। महाविद्यालय के प्रयोगशाला तकनीशियन आत्मा राम जोशी के सेवानिवृत्त होने पर आयोजित विदाई समारोह में सहकर्मियों ने उनके कार्यकाल की उपलब्धियों और मधुर स्मृतियों को साझा किया। कार्यक्रम की शुरुआत से ही महाविद्यालय परिवार ने आत्मा राम जोशी के प्रति सम्मान और अपनापन व्यक्त किया। प्राचार्य डॉ. ओ. पी. गुप्ता ने कहा कि संस्थान के विकास में प्रत्येक कर्मचारी की जिम्मेदारी और समर्पण महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने जोशी के सेवाकाल को निष्ठा अनुशासन और सहयोग की भावना से जुड़ा बताते हुए उनके योगदान की प्रशंसा की। इस अवसर पर आत्मा राम जोशी ने महाविद्यालय में बिताए अपने सेवाकाल के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने सहकर्मियों से मिले सहयोग और स्नेह के लिए सभी के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उनके साथ कार्य करने के दौरान जुड़ी यादों को साझा किया और सेवानिवृत्ति के बाद के जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जे. के. साखरे ने किया। आयोजन को सफल बनाने में टी. एल. कोसले का विशेष योगदान रहा। यशपाल जंघेल ने आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर एन. के. देवांगन, सतीश माहला, सृष्टि वर्मा, भबीता मंडावी, मनीषा नायक, मोनिका जत्ती, टी. के. वर्मा, धनगर, विजेंद्र वर्मा, टेकराम, धरमपाल वर्मा, गुरुदेव वर्मा समेत दोनों महाविद्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। विदाई समारोह में सहकर्मियों की भावनात्मक सहभागिता ने माहौल को यादगार बना दिया। महाविद्यालय परिवार ने आत्मा राम जोशी के स्वस्थ सुखी और समृद्ध भविष्य की कामना की है।