KCG

यातायात नियमों का पालन करने वालों को पुलिस ने किया प्रोत्साहित

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. जिला पुलिस टीम केसीजी द्वारा यातायात नियमों के पालन और जागरूकता के लिये अनोखी पहल की गई। टीम ने यातायात नियमों का पालन करने वाले दो-पहिया और चार-पहिया वाहन चालकों को प्रोत्साहित किया। इतवारी बाजार चौक खैरागढ़ में करीब 55 वाहन चालकों को प्रोत्साहित किया गया जो हेलमेट और सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने के साथ-साथ वाहन से संबंधित सभी दस्तावेज रखते हैं।

22 प्रकरणों में 6600 रुपये की चालानी कार्यवाही

दूसरी ओर वाहन चेकिंग के दौरान छोटी, बड़ी और मध्यम वाहनों में खामियां पाए जाने पर कुल 22 प्रकरणों में 6600 रुपये की चालानी कार्यवाही की गई। जनजागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई जैसे कि एलईडी लाइट न लगाने, सीट बेल्ट और हेलमेट का उपयोग करने शराब सेवन कर वाहन न चलाने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलाने और मालवाहक वाहनों पर सवारी न ले जाने के बारे में बताया गया। इसके अलावा शिक्षा सत्र प्रारंभ होने से पहले स्कूल बसों की निर्धारित मापदंडों को पूरा करने संबंधी प्रमाण पत्र, चालकों का स्वास्थ्य और चरित्र सत्यापन किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page