Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
पॉलिटिक्स

मोदी की गांरटी व विष्णु देव साय की सुशासन पर मोहर – घम्मन साहू

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में खैरागढ छुईखदान गंडई जिला के 5 जिला पंचायत 25 जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत के 107 पद के लिये गांव की सरकार चुनने के लिये कराये गये मतदान के बाद गांव में फिर से मोदी की गांरटी व विष्णु देव साय जी के सुशासन पर मोहर लगाया गया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के जिला प्रभारी एंव पुर्व जिलाध्यक्ष घम्मन साहू के कुशल नेतृत्व व विक्रांत सिंह के मार्गदर्शन में जिला पंचायत के 5 में से 4 में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी हेमलता निजाम मंडावी, प्रियंका खम्मन ताम्रकार, विक्रांत सिंह एवं ललित चोपडा के प्रचंड जीत के साथ छुईखदान जनपद पंचायत में भी भजपा के अधिकृत प्रत्याशियों की एक तरफा जीत के साथ अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष बनाने में भाजपा सफल होती नजर आ रही हैं। इसी तरह ग्राम पंचायत में भी अधिकांश पंच सरपंच भाजपा समर्थित जीत हासिल किये हैं जो यह दर्शाता हैं कि गांव में मोदी जी की गांरटी के साथ साथ विष्णु देव सरकार के 13 माह के कार्यकाल में किसान महिला गरीब व युवाओं के लिए हुए कार्यों पर सभी वर्ग मुहर लगायें हैं। दूसरे चरण में होने वाले मतदान में भी भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत जिला पंचायत जनपद पंचायत के प्रत्याशी के साथ साथ भाजपा समर्थित पंच सरपंचों को जीता ने की अपील की हैं।

Advertisement
Advertisement

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page