KCGअपराध

मोटरसाइकिल से 30 पौवा शराब ले जा रहा था आरोपी, गंडई पुलिस ने दबोचा

सत्यमेव न्यूज गंडई। अवैध शराब के परिवहन और बिक्री के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत गंडई पुलिस ने एक व्यक्ति को 30 पौवा देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब के अलावा परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार 8 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वार्ड क्रमांक 14 टिकरीपारा निवासी सुखचंद टोन्ड्रे (55) मोटरसाइकिल से बड़ी मात्रा में शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने ठंढार रोड नहर नाली के पास घेराबंदी की। इसी दौरान प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 डीएक्स 1493 से जा रहे सुखचंद टोन्ड्रे को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान संतरा रंग के प्लास्टिक थैले में 30 पौवा देशी शोले प्लेन शराब बरामद हुई। प्रत्येक पौवा में 180 एमएल शराब थी। बरामद शराब की कुल मात्रा 5.400 बल्क लीटर और अनुमानित कीमत 2,400 रुपए बताई गई है। शराब के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज आरोपी के पास नहीं मिला। पुलिस ने शराब और प्लेटिना मोटरसाइकिल को जब्त कर आरोपी के खिलाफ थाना गंडई में अपराध क्रमांक 249/26 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में गंडई थाना क्षेत्र में अवैध शराब नशे के कारोबार और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page