छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बैगा समाज के साथ किया सामूहिक भोजन, सुरक्षा में तैनात जवानों से भी मिले

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बकरकट्टा प्रवास के दौरान बैगा समाज सहित विभिन्न समाजों के प्रमुखों और जनप्रतिनिधियों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ सामूहिक भोजन कर सामाजिक सौहार्द और अपनत्व का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय संस्कृति परंपराओं और जनजीवन को करीब से समझते हुए लोगों से सीधे संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के हर वर्ग से सीधा संवाद शासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करता है। उन्होंने बैगा समाज की सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं की सराहना करते हुए इसके संरक्षण और विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में ग्रामीणों और समाज प्रमुखों ने क्षेत्र की समस्याओं जरूरतों और सुझावों को मुख्यमंत्री के सामने रखा। मुख्यमंत्री ने सभी बातों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक पहल का भरोसा दिलाया। प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने आईटीबीपी कैम्प पहुंचकर जवानों से भी मुलाकात की। उन्होंने जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके साथ स्मृति चित्र भी खिंचवाए। मुख्यमंत्री की इस आत्मीय पहल से ग्रामीणों और जवानों में खासा उत्साह देखने को मिला है। पूरा कार्यक्रम सौहार्द संवाद और सहभागिता के माहौल में संपन्न हुआ।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page