Advertisement
KCG

मनोहर गौशाला के कारण खैरागढ़ में पर्यटन को मिल रहा बढ़ावा

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. मनोहर गौशाला के कारण खैरागढ़ में पर्यटन को और अधिक बढ़ावा मिल रहा है। वैसे तो बीते दो वर्षों में लोग यहां पर्यटन के लिए आते ही हैं लेकिन पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर जहां दुनिया भर के लोग पर्यटन के लिए जाते हैं वहां से भ्रमण के लिए 50 सदस्यीय पर्यटकों का दल विशेष तौर पर खैरागढ़ के मनोहर गौशाला पहुंचा था। दल ने मनोहर गौशाला का समुचित पर्यटन कर यहां सजीव रूप में विराजित माँ कामधेनु सौम्या व चंद्रमणि का दर्शन किया। ज्ञात हो कि संगीत नगरी खैरागढ़ के धरमपुरा में संचालित मनोहर गौशाला की ख्याति अब देशभर में पहुंचने लगी है। गौशाला पहुंचकर अब देशभर से लोग कामधेनु माता का दर्शन कर रहे हैं। जयपुर राजस्थान से विपिन नाहटा के नेतृत्व में 50 तीर्थ यात्रियों का दल पहुंचा और कामधेनु माता के दर्शन किये। मनोहर गौशाला के ट्रस्टी डॉ.अखिल जैन (पदम डाकलिया) ने बताया कि जयपुर से पहुंचे लोगों ने मनोहर गौशाला का अवलोकन किया। यहां पार्श्वनाथ भगवान के साथ ही कामधेनु माता के दर्शन कर इसे अलौकिक बताया साथ ही पशु चिकित्सालय सहित यहां तैयार किये गये कृत्रिम वन का भी भ्रमण किया। पर्यटकों के दल ने संध्याकालीन भोजन भी इसी जंगल में पेड़ों की छांव में किया। गौमूत्र, फसल अमृत के साथ ही गोबर से बनने वाले उत्पाद के संबंध में लोगों ने जानकारी ली और इन कार्यों की खूब सराहना की।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page