KCGटॉप न्यूज़

मण्डीप खोल गुफा खुलने से पहले सुरक्षा-व्यवस्था पर प्रशासन का फोकस

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं और विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा की गई। बैठक में 27 अप्रैल को मण्डीप खोल गुफा खुलने से पूर्व की तैयारियों पर विशेष चर्चा करते हुए संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।

आगामी 27 अप्रैल को गुफा खुलने से पहले व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई है। कलेक्टर ने यहाँ अतिरिक्त पुलिस बल तैनाती के निर्देश दिये है वहीं भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया है। पेयजल, साफ-सफाई, शौचालय और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश जारी किये गए है।

गुफा खुलने से पहले स्वास्थ्य विभाग को आपात सेवाएं तैयार रखने कहा गया वहीं आवास योजना में तेजी लाने पर प्रशासन का फोकस सामने आया है और प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की गई है तथा अपूर्ण आवासों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिये गए है। कलेक्टर ने कहा है कि स्वीकृत सभी आवास समय-सीमा में पूर्ण हो यह सुनिश्चित किया जाए। लंबित कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग के भी निर्देश दिये गए है।

बैठक में समग्र शिक्षा अंतर्गत निर्माण कार्यों की स्थिति पर चर्चा की गई है वहीं पीएम सूर्यघर योजना में सोलर इंस्टॉलेशन की समीक्षा के साथ समितियां से धान उठाव की प्रगति पर अधिकारियों को निर्देश जारी किया गया है। आभा, आयुष्मान और वय वंदन कार्ड निर्माण लक्ष्य पूरा करने कहा गया है तथा आगामी 26 अप्रैल को व्यापम परीक्षा के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश कलेक्टर ने जारी किये है साथ ही ज्ञानभारत पांडुलिपि सर्वेक्षण कार्य को गंभीरता से पूरा करने हिदायत दी गई है।

टीएल बैठक में मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन की समीक्षा सहित पीजी पोर्टल के आवेदनों का त्वरित निराकरण करने निर्देश दिया गया है और पारदर्शी कार्रवाई करने कलेक्टर ने सख़्ती दिखाई है। लंबित राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाने कहा गया है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल, अपर कलेक्टर सुरेंद्र कुमार ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर सुमन राज सहित सभी एसडीएम और जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page