भारत जोड़ो यात्रा के तहत विधानसभा स्तरीय सर्व धर्म प्रार्थना सभा का हुआ आयोजन

सत्यमेव न्यूज़/डोंगरगढ़. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित भारत जोड़ो यात्रा के शुभारंभ अवसर पर डोंगरगढ़ विधानसभा स्तरीय सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. ईसाई धर्म मसीह समाज की ओर से पास्टर रोशन लाल रावटे, पास्टर गुलाब कुंजाम, पास्टर बीएस नाग, रज्जू जान, अश्वनी कुमार पाल सहित सिक्ख समाज की ओर से हरभजन सिंह भाटिया अध्यक्ष गुरुद्वारा कमेटी डोंगरगढ़, तरलोचन सिंह उपाधयक्ष, जरनैल सिंह सचिव, गुरिंदर सिंह ग्रंथी धर्म गुरु डोंगरगढ़, मुश्लिम समाज की ओर से मौलाना कसीम रजा जामा मस्जिद, मौलाना सलीम रजा, मोहम्मद अदील उपाध्यक्ष हनफ़ी मस्जिद गोल बाजार डोंगरगढ़, बौद्ध समाज की ओर से एसजी मेश्राम, नलिनी मेश्राम व हिन्दू धर्म की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए पं.मिहिर झा की गरिमामयी उपस्थिति रही.

कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुढ़ीपार, घुमका, डोंगरगढ़ ग्रामीण और डोंगरगढ़ शहर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक भुनेश्वर बघेल विधायक डोंगरगढ़ व अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छ ग शासन के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी धर्म गुरुओं का शॉल और श्रीफल से सम्मान किया गया. सभी धर्मों के धर्म गुरुओं द्वारा भारत जोड़ो आंदोलन की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए सभी धर्म को एकता का प्रतीक बताया गया. कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में 3500 km की 150 दिन चलने वाली पैदल यात्रा के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए देश की एकता, अखंडता और समृद्ध भाईचारे की कामना की गई.
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगाँव के प्रशासक नवाज खान, राजगामी संपदा के अध्यक्ष विवेक वासनिक, जनपद पंचायत खैरागढ की अध्यक्ष लीला प्रकाश मंडावी, जिला सदस्य हर्षिता बघेल, जिला सदस्य पुष्पा वर्मा, मुढ़ीपार अध्यक्ष कोमल साहू, घुमका अध्यक्ष रतन लाल यादव, डोंगरगढ़ ग्रामीण अध्यक्ष सुरेश सिन्हा, डोंगरगढ़ शहर अध्यक्ष संजीव गोमस्ता, रजभान लोधी, मुरली वर्मा, कमलेश्वर सिंह, रिम्मी भाटिया, बबलू भाटिया, चुम्मन साहू, लता साहू, चंद्रेश वर्मा, ललित चांदत्तारे, लीलाधर वर्मा, आशीष वर्मा, प्रवीण पारख, रिंकू महोबिया, देवेश वर्मा, देवेंद्र साहू, विक्की क्षत्री, कीर्तन वर्मा, ओम प्रकाश साहू, सौरभ वैष्णव, फूलमती वर्मा, अश्वनी टंडन, अनिल जांगड़े, सुमन गजेंद्र, पूनम साहू, चंद्रेश यदु सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे.