शिक्षा

बढ़ईटोला में मनाई गई समाज सेविका माता सावित्रीबाई फुले की जयंती

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बढ़ईटोला विकासखंड खैरागढ़ जिला केसीजी में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका महान समाजसेविका माता सावित्रीबाई फुले जी की जयंती मनाई गई. इस अवसर पर शिक्षिका विभा पाटकर द्वारा सावित्रीबाई फुले के महिलाओं की शिक्षा एवं अधिकारों के लिए किए गए अथक संघर्ष और कुप्रथाओं के विरुद्ध उनके आंदोलन के बारे में विद्यार्थियों को सारगर्भित जानकारी दी गई साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर बढ़ईटोला विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page