KCG

प्याऊ घर में सेवा देने वाले स्काउट गाइड रोवर रेंजर का हुआ सम्मान

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ.सोमनाथ यादव और राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी खैरागढ़ छुईखदान गंडई के आदेश पर एक अनोखी पहल की गई। कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी खैरागढ़ के पास स्काउट गाइड के माध्यम से एक माह तक प्याऊ घर का संचालन किया गया जो कि जिले के अलग-अलग स्कूलों के स्काउट गाइड के सेवा भाव से चलाया गया। इस प्याऊ घर के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की प्यास बुझाने के लिए स्काउट गाइड रोवर रेंजर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्याऊ घर के सफल संचालन के बाद इसका समापन किया गया और जिला शिक्षा अधिकारी लालजी द्विवेदी ने स्काउट गाइड रोवर रेंजर को प्रमाण पत्र वितरित किये। इस अवसर पर जिला सचिव कृष्ण कुमार वर्मा, जिला संगठन आयुक्त स्काउट धनुष सिन्हा, जिला संगठन आयुक्त गाइड ललिता कोसारे, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड शकुंतला ठाकुर, विकासखंड सचिव सुनील गुणी, गाइडर नीलू सिंह, सूर्यकांत, आशीष, दमेश, रूखमणि और अन्य स्काउट गाइड रोवर रेंजर उपस्थित रहे। स्काउट गाइड रोवर रेंजर ने न केवल प्याऊ घर का संचालन किया बल्कि पर्यावरण एवं जल संरक्षण के प्रति भी जागरूकता फैलाई। उनके इस प्रयास की सराहना की गई और उन्हें सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page