शिक्षा

नेपाल में सम्मानित हुई खैरागढ़ विश्वविद्यालय की सहायक प्राध्यापक डॉ.शिवाली

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. नेपाल में आयोजित इंटरनेशनल क्लासिकल डांस फेस्टीवल में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के कृत्थ नृत्य विभाग में पदस्थ असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.शिवाली सिंह बैस को क्लासिक इंटरनेशनल सर्वश्रेष्ठ नृत्य शिरोमणि अवार्ड से सम्मानित किया गया। नेपाल में एलआरआई फाउंडेशन एजुकेशनल ट्रस्ट व क्लासिक कल्चर सेंटर द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे डॉ.शिवाली सिंह बैस को नेपाल के उप प्रधानमंत्री नारायण काजी श्रेष्ठा ने सम्मानित किया। कत्थक नृत्य के क्षेत्र में उनके सराहनीय योगदान और उपलब्धि के लिए सम्मानित करते हुए उप प्रधानमंत्री नारायण काजी श्रेष्ठा ने कहा कि डॉ.शिवाली सिंह बैस का कत्थक नृत्य के प्रचार प्रसार, विशिष्ट शैली सहित मंचीय प्रदर्शन क्लासिकल स्टुडेंट्स के लिए आने वाले समय में महत्वपूर्ण आयाम साबित होगा। इस दौरान फाउंडेशन के संस्थापक स्वोजन रघुवंशी, चेयर पर्सन शिवराज पंत, प्राचार्य डॉ.देवकांत जोशी सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहें। कार्यक्रम में संगीत विवि के 3 शिक्षकों और 20 से अधिक छात्रों को भी पुरुस्कृत किया गया। डॉ.शिवाली सिंह बैस को सम्मानित किए जाने पर परिजनो सहित संगीत विवि स्टाफ ने बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page