Advertisement
KCG

नेत्र चिकित्सा अधिकारी दुर्गेशनंदिनी श्रीवास्तव एवं बैंकर दीप्ती का राष्ट्रीय कायस्थ महासभा ने किया सम्मान

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा प्रतिभावान कायस्थ महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जहां सिविल अस्पताल खैरागढ़ में पदस्थ नेत्र चिकित्सा अधिकारी श्रीमती दुर्गेश नंदिनी श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें रायपुर महापौर श्रीमती मिनल चौबे के मुख्य आतिथ्य व राज्य खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव के विशिष्ट आतिथ्य में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में नेत्र चिकित्सा अधिकारी एवं कायस्थ समाज खैरागढ़ की संरक्षक सदस्य श्रीमती दुर्गेशनंदिनी श्रीवास्तव व दीप्ति श्रीवास्तव बैंक अधिकारी छुईखदान को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया वहीं दीप्ति श्रीवास्तव को जिला कायस्थ महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष की बागडोर दी गई है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page