Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
KCG

नागरिकों को मिलेगी बड़ी राहत: रजिस्ट्री की दस नई क्रांतियों पर जिला मुख्यालय में कार्यशाला आयोजित

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. शासन द्वारा रजिस्ट्री की प्रक्रिया में किये गये दस नई क्रांतियों पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के वाणिज्य, उद्योग व श्रम मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन उपस्थित रहें। कार्यशाला को संबोधित करते हुये मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा है कि शासन व्यवस्था में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित हो इसी उद्देश्य को साकार करने के लिये उन्होंने डिजिटलीकरण को बढ़ावा दिया है जिससे समस्त प्रक्रियाएं ऑनलाइन माध्यम से संचालित हो और फर्जीवाड़ा जैसी समस्याओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। प्रधानमंत्री की इस दूरदर्शी सोच के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। प्रदेश में रजिस्ट्री की 10 क्रांतियाँ प्रारंभ की गई हैं जिससे आमजन विशेषकर दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले नागरिकों को सीधे लाभ मिलेगा। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि प्रशिक्षण और कार्यशालाएं जनसमुदाय को सशक्त बनाने का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्यशालाओं से आम लोगों को न केवल जानकारी मिलती है बल्कि वे नई व्यवस्थाओं और बदलावों को भी समझ पाते हैं।
कार्यशाला में कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने बताया कि 3 मई को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा एवं पंजीयन विभाग के मंत्री ओपी चौधरी की उपस्थिति में रजिस्ट्री में 10 क्रांतियां कार्यक्रम के अन्तर्गत पंजीयन विभाग की 10 जन उपयोगी पहलों का शुभारंभ किया। इन पहलों में आधार आधारित प्रमाणीकरण, ऑनलाईन भारमुक्त प्रमाण-पत्र, व्हाट्सएप सूचना सेवा, घर बैठे रजिस्ट्री और स्वतः नामांतरण जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इन नवाचारों से आम नागरिकों को पंजीयन सेवाओं का लाभ अब कहीं अधिक सहजता से प्राप्त हो सकेगा। कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका खम्हन ताम्रकार, जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संचालित योजना सराहनीय है और आम नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा। इन नवाचारों से आम नागरिकों को पंजीयन सेवाओं का लाभ अब कहीं अधिक सहजता से प्राप्त हो पायेगा।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page