Advertisement
Untitled design
Untitled design
previous arrow
next arrow
KCG

धर्म नगरी धनगांव में आदिशक्ति माता दुर्गा का जसगीत व झांकी के साथ हुआ विदाई

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. नवरात्र के पावन पर्व में सम्पूर्ण देश में अलग अलग स्थानों में मां दुर्गा को आकर्षित रूप से विराजित किए जाते है ऐसा ही एक अलग रूप में ग्राम धनगांव में मां दुर्गा को ग्रामवासियो के द्वारा एकजुट होकर मां दुर्गा के नव स्वरूपो को एक ही स्थान पर मनमोहक एवं आकर्षित रूप से पीछले 4 सालो से समस्त ग्रामवासियों के

सहयोग से विराजित किये जा रहे है आस पास के क्षेत्र से लोग इस आकर्षण को देखने अधिक संख्या में उमड़ते हैं।

खैरागढ़ जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर स्थित धर्मनगरी धनगांव में मां दुर्गा के नव स्वरूपो विराजित किये गये है सबसे अहम बात यह है की मां दुर्गा के स्थापना होने के कुछ दिन पहले से ही समस्त ग्रामवासी माता के साज सज्जा में लग जाते है और सभी मिलकर माता के पंडाल को सजाते है और माता के विराजित होने के बाद समस्त

ग्रामवासी प्रतिदिन एकजूट होकर माता की पूजा अर्चना करते है और माता के विसर्जन के दिन आकषर्क एवं मनमोहक झाकियों का भी प्रस्तुति ग्राम वासियों के द्वारा किया जाता है सम्पूर्ण नव दिन तक माता के भक्ति में लीन हो जाता है सभी ग्रामवासियों के सहयोग से पीछले 4 वर्षो से मां दुर्गा को विराजित किया जा रहा है प्रत्येक वर्ष आसपास के क्षेत्र से इस आकर्षण को और मां दुर्गा के दर्शन को बड़ी संख्या में माता के भक्ति धर्म नगरी धनगांव पहुंचते हैं।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page