KCGछत्तीसगढ़

दुर्ग संभागीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता खैरागढ़ में कल

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिले में शतरंज प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। आगामी मंगलवार 5 मई को खैरागढ़ में जी.एच. रायसोनी मेमोरियल दुर्ग संभाग स्तरीय रैपिड चेस टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन के.सी.जी. जिला शतरंज संघ द्वारा जी.एच. रायसोनी स्पोर्ट्स एंड कल्चरल फाउंडेशन के सहयोग से सरस्वती उच्चतर माध्यमिक शिशु मंदिर खैरागढ़ में किया जाएगा। प्रतियोगिता में दुर्ग संभाग के अंतर्गत आने वाले जिले दुर्ग, बेमेतरा, बालोद, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-चौकी, कवर्धा तथा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के सभी आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता केवल दुर्ग संभाग के प्रतिभागियों के लिए निर्धारित है। प्रतियोगिता में कुल ₹30,000 नगद पुरस्कार राशि रखी गई है। ओपन कैटेगरी में टॉप 10 खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा श्रेष्ठ महिला खिलाड़ी, श्रेष्ठ वेटरन (S-55), श्रेष्ठ खैरागढ़ खिलाड़ी तथा विशेष रूप से सक्षम खिलाड़ियों के लिए भी अलग-अलग पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। इसके साथ ही आयु वर्ग श्रेणियों में अंडर-7, अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13 एवं अंडर-15 वर्ग के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। मुख्य पुरस्कारों के अतिरिक्त प्रतिभागियों को मोमेंटो, ट्रॉफी, मेडल एवं ई-सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे।

प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रवेश शुल्क ₹500 निर्धारित किया गया है जबकि के.सी.जी. जिले के स्कूली विद्यार्थियों के लिए रियायती शुल्क ₹350 रखा गया है। इच्छुक प्रतिभागियों के लिए गूगल फॉर्म के माध्यम से पंजीयन अनिवार्य किया गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 3 मई निर्धारित की गई है। आयोजकों ने बताया कि अब तक केवल 35 प्रतिभागियों का पंजीयन प्राप्त हुआ है इसलिए अधिक से अधिक खिलाड़ियों से समय पर पंजीयन कर प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील की गई है। अधिक जानकारी के लिए प्रतिभागी जिला शतरंज संघ के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं जिनमें सद्दाम हुसैन (अध्यक्ष) 7879903993, यतेंद्रजीत सिंह (उपाध्यक्ष) 6264569376, रॉकी देवांगन (सचिव) 8319351117 एवं शेख जहीद (कोषाध्यक्ष) 7389149867। आयोजकों ने कहा कि यह प्रतियोगिता खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले को शतरंज के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page