Uncategorized

दीनदयाल सिन्हा बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला केसीजी की नवीन जिला कार्यकारिणी की घोषणा के साथ दीनदयाल सिन्हा को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। यह घोषणा जिलाध्यक्ष राजकुमार जंघेल के नेतृत्व में की गई जिसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। दीनदयाल सिन्हा पिछले लगभग तीन दशकों से भाजपा की सक्रिय राजनीति में जुड़े हुए हैं। संगठनात्मक गतिविधियों से लेकर सामाजिक दायित्वों तक उनकी निरंतर भागीदारी रही है। वे एक बार उपसरपंच और दो बार सरपंच का दायित्व निभा चुके हैं। इसके अतिरिक्त अभिभाजित राजनांदगांव जिले में भाजपा संगठन के कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भी दो कार्यकाल तक सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। शक्ति केंद्र प्रभारी एवं सेक्टर प्रभारी जैसे संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन भी वे कर चुके हैं। वर्तमान में वे केसीजी जिले में सिन्हा समाज के जिलाध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत हैं। पार्टी नेतृत्व ने उनके अनुभव संगठन के प्रति निष्ठा और जनसंपर्क क्षमता को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनके नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग मोर्चा को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। नियुक्ति के पश्चात दीनदयाल सिन्हा ने कहा कि वे पार्टी की नीतियों और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, भाजपा नेता घम्मन साहू, जिलाध्यक्ष बिसेसर साहू तथा जिला अध्यक्ष राजकुमार जंघेल सहित पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने दीनदयाल सिन्हा को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया है कि उनके मार्गदर्शन में पिछड़ा वर्ग मोर्चा संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगा।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page