Advertisement
Uncategorized

दीक्षांत समारोह में सम्मानित हुईं तृप्ति तिवारी, कथक नृत्य पर शोध के लिए मिली पीएचडी की उपाधि

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ द्वारा आयोजित 17वें दीक्षांत समारोह में कला, संस्कृति और अकादमिक शोध के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज हुई। समारोह में प्रदेश के राज्यपाल रामेन डेका की गरिमामयी उपस्थिति में श्रीमती तृप्ति तिवारी को कुलपति द्वारा पीएचडी की उपाधि से अलंकृत किया गया। श्रीमती तृप्ति तिवारी ने “कथक नृत्य के विकास में छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत महिला कलाकारों का योगदान” विषय पर अपना शोध प्रबंध सफलतापूर्वक पूर्ण किया। उनके इस शोध को कथक नृत्य की परंपरा, उसके शैक्षणिक विकास तथा महिला कलाकारों की भूमिका को रेखांकित करने वाला महत्वपूर्ण अकादमिक कार्य माना जा रहा है। विश्वविद्यालय की शोध समिति द्वारा मूल्यांकन उपरांत उन्हें यह उपाधि प्रदान की गई। दीक्षांत समारोह के दौरान राज्यपाल रामेन डेका ने उपाधि प्रदान करते हुए शोधार्थियों को भारतीय कला और संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। उल्लेखनीय है कि श्रीमती तृप्ति तिवारी वरिष्ठ पत्रकार चेतेंद्र तिवारी की पत्नी हैं। उनकी इस अकादमिक सफलता पर जिला पत्रकार संघ केसीजी सहित साहित्य, कला और बौद्धिक जगत से जुड़े लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। संघ ने आशा व्यक्त की कि उनका शोध कार्य भविष्य में कथक नृत्य के अध्ययन और महिला कलाकारों के योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में सहायक होगा।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page