Advertisement
KCG

तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, बाईक सवार 5 लोग घायल

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. रविवार को दोपहर करीब 1.30 बजे खैरागढ़-धमधा मार्ग में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अछोली मोड़ पर तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल खैरागढ़ लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो बच्चों को मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रिफर कर दिया गया। जानकारी अनुसार निराशा वर्मा और भुनेश्वरी वर्मा अपनी दीदी के घर ग्राम भीमपुरी गर्मी की छुट्टियां मनाने गये थे। उनके जीजा मेमन वर्मा अपने दो बच्चों काव्या वर्मा और पूरब वर्मा के साथ अपनी दोनों सालियों को छोड़ने अपनी बाइक से ग्राम गेंड्रा जा रहे थे तभी अछोली मोड़ के पास खैरागढ़ की ओर से आ रही बोलेरो कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें निशा वर्मा उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम गेंड्रा के नाक और पैर में चोट आई है।भुनेश्वरी वर्मा उम्र 13 वर्ष निवासी ग्राम अछोली का दायां पैर फ्रैक्चर हो गया है। काव्या वर्मा, उम्र 8 वर्ष निवासी ग्राम भीमपुरी के दायां पैर में चोट आई है। पूरब वर्मा उम्र 7 वर्ष का दायां पैर फ्रैक्चर हुआ है। मेमन वर्मा उम्र 35 वर्ष के दाएं पैर में गंभीर चोट आई है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page