Uncategorized

जेम पोर्टल पर हुआ प्रशिक्षण- कलेक्टर की अध्यक्षता में 109 प्रतिभागी हुए शामिल

सत्यमेव न्यूज के लिए आकाश तिवारी खैरागढ़। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा रैंप योजना के अंतर्गत शुक्रवार को कलेक्टोरेट सभा कक्ष में जेम पोर्टल पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने की।
कार्यशाला में जिले के शासकीय अधिकारी, कर्मचारी, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई), उद्यमियों, व्यापारियों और सेवा प्रदाता फर्मों के कुल 109 प्रतिभागी उपस्थित हुए। महाप्रबंधक प्रणय बघेल ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार अब सभी वस्तुओं और सेवाओं की खरीदी सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल के माध्यम से ही होगी। इससे स्थानीय उत्पादों और सेवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।

कलेक्टर चंद्रवाल ने प्रतिभागियों से सीधे संवाद करते हुए कहा कि यह अवसर उद्यमियों और अधिकारियों दोनों के लिए महत्वपूर्ण है सभी को अपनी शंकाओं का निराकरण कर पोर्टल की प्रक्रिया से जुड़ना चाहिए।
विशेष प्रशिक्षक राकेश तिवारी (जेम, दिल्ली) ने प्रतिभागियों को पंजीयन, निविदाओं में भागीदारी, उत्पाद कैटलॉग निर्माण और एमएसएमई लाभों की विस्तृत जानकारी दी। अंत में महाप्रबंधक बघेल ने प्रतिभागियों के सहयोग और उत्साहपूर्ण सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page