Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
पॉलिटिक्स

जिला पंचायत में भाजपा ने किया क्लीन स्वीप, निर्विरोध अध्यक्ष बनी प्रियंका और उपाध्यक्ष बने विक्रांत

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. जिला पंचायत केसीजी के बहुप्रतिष्ठित चुनाव में भाजपा ने एकतरफा जीत हासिल की है। जिला पंचायत में भाजपा से अध्यक्ष पद पर श्रीमती प्रियंका खम्हन ताम्रकार निर्विरोध चुनी गई है वहीं उपाध्यक्ष पद पर विक्रांत सिंह की दोबारा ताजपोशी हुई है। जिला पंचायत में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद लिये कांग्रेस को बहुमत नहीं होने के कारण प्रस्तावक और समर्थक नहीं मिल पाया। बता दे कि केसीजी जिले में पहली बार हुये जिला पंचायत चुनाव में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रभारी घम्मन साहू के कुशल नेतृत्व में भाजपा के 6 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की थी वहीं दो प्रत्याशियों ने जीत के बाद भाजपा को अपना समर्थन दिया इस प्रकार भाजपा के पास 8 सदस्य हो गए और इस जादुई आंकड़े के साथ भाजपा ने नवगठित जिले के पहले जिला पंचायत चुनाव में क्लीन स्वीप कर कांग्रेस को चारों खाने चित्त कर दिया। कांग्रेस के पास इकलौते श्रीमती निर्मला विजय वर्मा एक सीट व जालबांध क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़कर विजयी हुई शताक्षी देवव्रत सिंह विपक्ष में थे। आज निर्वाचन में अध्यक्ष पद पर क्षेत्र क्रमांक-3 कटंगी से जिला पंचायत सदस्य प्रियंका खम्हन ताम्रकार और उपाध्यक्ष पर क्षेत्र क्रमांक-4 से जिला पंचायत सदस्य विक्रांत सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुये। कांग्रेस ने अध्यक्ष पद के लिये क्षेत्र क्रमांक-2 पैलीमेटा से जिला पंचायत सदस्य निर्मला विजय वर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया लेकिन प्रस्तावक और समर्थक नहीं मिलने की वजह से प्रियंका ताम्रकार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुई। भाजपा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर कार्यकर्ताओं ने बाजे गाजे के साथ आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता व जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष सचिन सिंह बघेल, खम्हन ताम्रकार, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रभारी घम्मन साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ.बिसेशर साहू, नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा नंद चंद्राकर, जिला भाजपा अध्यक्ष आयश सिंह बोनी, खैरागढ़ जनपद अध्यक्ष डॉ.राजेश्री त्रिपाठी, उपाध्यक्ष लखन साहू सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page