KCGछत्तीसगढ़

छुईखदान में हुआ नारी शक्ति सम्मेलन

सत्यमेव न्यूज छुईखदान। मंगल भवन टिकरीपारा में आयोजित नारी शक्ति सम्मेलन में महिलाओं की बड़ी और उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा किशोरी बालिकाएं शामिल हुईं। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों शासकीय योजनाओं और सामाजिक नेतृत्व के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम का संचालन ज्योति जंघेल, उमा चौबे और गिरजा के मार्गदर्शन में हुआ जबकि मुख्य अतिथि के रूप में लवली शर्मा उपस्थित रहीं। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने शिक्षा आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता को सशक्त समाज की नींव बताया। कार्यक्रम में डॉ. साधना अग्रवाल, त्रिवेणी पटेल, माधुरी जंघेल, शीतल जैन, पुष्पा जंघेल, राजश्री त्रिपाठी और वंदना दांडेकर सहित कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। सम्मेलन के दौरान महिलाओं के अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की गई विशेषकर संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण के मुद्दे पर। उपस्थित महिलाओं ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी भागीदारी बढ़ाने के लिए जोरदार समर्थन जताया।

कार्यक्रम स्थल पर बनाई गई हस्ताक्षर दीवार पर महिलाओं ने हस्ताक्षर कर अपने संकल्प को व्यक्त किया। मेरी जुबानी मेरी कहानी सत्र में महिलाओं ने महतारी वंदन योजना से मिले लाभ और अपने जीवन में आए बदलाव साझा किए। उन्होंने बताया कि इस योजना से उन्हें आर्थिक सहयोग के साथ-साथ आत्मसम्मान और आत्मविश्वास भी मिला है।कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और किशोरी बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक संदेश दिए। गीत नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों के जरिए बेटी शिक्षा महिला सम्मान और जागरूकता का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही जागरूकता शिविर के माध्यम से पोषण अभियान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ महिला सुरक्षा बाल संरक्षण और स्वावलंबन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं पर्यवेक्षकों और विभागीय कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page