KCG

छुईखदान में रथयात्रा के साथ हरियाली का संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधरोपण

सत्यमेव न्यूज छुईखदान। भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा के अवसर पर जगन्नाथ मंदिर परिसर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छुईखदान रियासत के राजा गिरिराज किशोर दास वैष्णव और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमल दास साहू ने पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत की तथा लोगों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया है। गिरिराज किशोर दास ने कहा कि वृक्षारोपण तभी सार्थक होगा जब लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पौधों को वृक्ष बनने तक संरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। यदि पौधों की सही देखरेख की जाए तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल पायेगा। कोमल दास साहू ने कहा कि पेड़ प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं और इनका संरक्षण मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया है। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी देवराज किशोर दास, सज्जाक खान, सुशीलकांत पांडे, रिंकू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधों की सुरक्षा और संवर्धन का संदेश दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page