KCG

गीले कचरे, गोबर और गोमूत्र से तैयार कर रहे जैविक खाद, रासायनिक उर्वरकों की 30 प्रतिशत तक बचत का दावा

खैरागढ़। मनोहर गौशाला में गीले कचरे, गोबर और गोमूत्र सहित प्राकृतिक घटकों के उपयोग से जैविक खाद तैयार की जा रही है। इसे ‘मनोहर ऑर्गेनिक गोल्ड’ नाम दिया गया है। गौशाला का दावा है कि इसके उपयोग से फसल उत्पादन प्रभावित किए बिना रासायनिक उर्वरकों की खपत में 30 प्रतिशत तक कमी लाई जा सकती है। खाद की उपयोगिता एवं प्रभावशीलता की जांच के लिए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में फील्ड ट्रायल एवं वैज्ञानिक शोध किया जा रहा है।गौशाला के संस्थापक एवं प्रबंध न्यासी डॉ.अखिल जैन (पदम डाकलिया) ने बताया कि इस जैविक खाद को तैयार करने में गीले कचरे, गोबर, गोमूत्र एवं अन्य प्राकृतिक घटकों का उपयोग किया जाता है। इसका उद्देश्य जैविक कचरे का बेहतर सदुपयोग करने के साथ किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने बताया कि मनोहर गौशाला अब तक 12 से अधिक राज्यों के 5 लाख से ज्यादा किसानों को जैविक खेती का निःशुल्क प्रशिक्षण दे चुकी है। यह प्रशिक्षण अभियान लगातार जारी है। गौशाला का प्रयास किसानों को रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने, खेती में प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग को बढ़ावा देने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page