Uncategorized

गाली-गलौज कर लोगों को परेशान करने वाले युवक के खिलाफ हुई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

छुईखदान। ग्राम मुरई में वाद-विवाद और गाली-गलौज कर लोगों को परेशान करने के मामले में छुईखदान पुलिस ने एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार 24 सितंबर को ग्राम मुरई निवासी नोहर जंघेल (19) द्वारा लोगों से गाली-गलौज कर विवाद किए जाने की शिकायत पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ इस्तगासा क्रमांक 54/178/2026 के तहत धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। कार्रवाई के बाद आरोपी को खैरागढ़ के उपजेल सेलानी भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page