KCG

गणेश विसर्जन एवं झांकी को लेकर खैरागढ़ पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

खैरागढ़ पुलिस द्वारा पूर्व आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त एवं उपद्रवी प्रवृत्ति के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।पुलिस द्वारा चिन्हांकित व्यक्तियों के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 60/361/2026, 61/362/2026, 62/363/2026, 63/364/2026 एवं 64/365/2026 के तहत धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

—गजेन्द्र उर्फ गज्जू पटेल, पिता दयाराम पटेल, उम्र 22 वर्ष, निवासी गोकुलपारा, खैरागढ़।

प्रियांशु उर्फ रिशु पिता मनोज निषाद, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 18, खैरागढ़।

शेख फरहान, पिता शेख मकबूल, उम्र 23 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 13, राजनांदगांव, हाल नूर कैफे, खैरागढ़।

जितेन्द्र उर्फ जित्तू पटेल, पिता विष्णु पटेल, उम्र 27 वर्ष, निवासी अंबेडकर वार्ड, खैरागढ़।

यासर खान उर्फ शेरा, पिता स्व. यूनुस खान, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 07, खैरागढ़।

गणेश विसर्जन एवं झांकी के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए खैरागढ़ पुलिस द्वारा असामाजिक एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए आवश्यकतानुसार प्रतिबंधात्मक एवं वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।खैरागढ़ पुलिस की अपीलखैरागढ़ पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि गणेश उत्सव, झांकी एवं विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, विवाद अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस को दें।शांति एवं सद्भाव बनाए रखें—गणेश उत्सव को सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page