
तीनों कांग्रेस मंडलों की बैठक में बूथ स्तर पर मतदाता सूची के गहन परीक्षण और नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने पर जोर
गंडई पंडरिया। एआईसीसी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी केसीजी के आह्वान पर शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गंडई के अंतर्गत ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत गंडई, पैलीमेटा एवं भुरभुसी मंडल कांग्रेस कमेटियों की अलग-अलग बैठकें आयोजित कर बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करने और मतदाता सूची की समीक्षा करने की रणनीति बनाई गई।गंडई मंडल की बैठक नर्मदा स्थित सतनाम भवन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमलदास साहू, पूर्व विधायक गिरवर जंघेल, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह खुशरो एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शत्रुहन मन्नू चंदेल की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में संजू चंदेल, अय्यूब कुरैशी, हेमलता ठाकुर, दिलीप ओगरे, लियाकत अली, क्रांति ताम्रकार, विधायक प्रवक्ता अमित टंडन, शैलेंद्र जायसवाल, टीकम साहू, उषा रात्रे, जैनुल खान, कमलेश धुर्वे, बालकिशन यादव एवं कुमार डोगेंद्र सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी क्रम में पैलीमेटा मंडल की बैठक मोहगांव में आयोजित हुई। इसमें पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष छुईखदान गिरिराज वैष्णव, मंडल प्रभारी भिज्ञेश यादव, धर्मेंद्र मंडावी, दिलीप नागवंशी, कुंभलाल, ईश्वर यादव, माधो वर्मा, देवलाल पुलस्त्य, मोतीराम, प्रेमलाल साहू, जंगलदास बघेल, कृष्णा जंघेल एवं शेरसिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए वहीं भुरभुसी मंडल की बैठक धोधा चौक में हुई। इसमें मंडल प्रभारी रमेश साहू, दिलेश साहू, कल्याण साहू एवं राजू जंघेल सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। तीनों बैठकों में वक्ताओं ने बूथ अध्यक्षों एवं बीएलए-2 पदाधिकारियों को अपने-अपने बूथों की मतदाता सूची का बारीकी से परीक्षण करने, पात्र नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने तथा सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि या विसंगति पर नजर रखने की जिम्मेदारी सौंपी। अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।