Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
पॉलिटिक्स

खैरागढ़ में पुतला दहन के दौरान आग की चपेट में आये युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. खैरागढ़ में कांग्रेस के पुतला दहन के दौरान आग की चपेट में आने से युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष आगजनी का शिकार हो गया। गनीमत कांग्रेसियों ने समय रहते आग बुझा दिया। दरअसल मंगलवार को बस्तर के छात्र की अपहरण व हत्या के विरोध में मुख्यमंत्री व गृहमंत्री का पुतला दहन के दौरान युवा कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष राजा रजक आग के चपेट में आ गया। बस्तर के लोहंडीगुड़ा निवासी 21 वर्षीय छात्र मंगल मूरिया को राजधानी रायपुर के कुछ आपराधिक तत्वों के लोगों द्वारा अपहरण कर पीट-पीट कर हत्या करने का गंभीर मामला सामने आने के बाद एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नगर के अंबेडकर चौक में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुये अंबेडकर चौक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व गृह मंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन कर दिया। इस दौरान

युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राजा रजक के जींस में आग लग गई। कार्यकर्ताओं एवं पुलिस के जवानों द्वारा तत्काल जींस में लगी आग को बुझाया गया जिससे बड़ा हादसा तो टल गया लेकिन रजक के पैर का निचला हिस्सा जल गया। इधर पुतला दहन के सूचना पर अंबेडकर चौक पर पहले से ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। कांग्रेस कार्यकर्ता काफी देर तक प्रदर्शन करते रहें। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व गृह मंत्री विजय शर्मा का पुतला लेकर आये मगर पहले से ही तैनात पुलिस बलों द्वारा कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया गया तभी पीछे से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एक और पुतला लेकर आये उसे आग के हवाले कर दिया उसी दौराना पुलिस और कांग्रेसियों के बीच

झूमा-झटकी के दरमियान ही युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राजा रजक के जींस में आग लग गई इस दौरान पुलिसकर्मी भी बाल-बाल बचे। राजा रजक के जींस में लगी आग को बुझाने के बाद उसे तत्काल खैरागढ़ के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया जहां डॉ.पंकज वैष्णव ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को छुट्टी दी। इस दौरान एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष सुमित जैन युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुलशन तिवारी, पार्षद दीपक देवांगन, शहर अध्यक्ष सोनू ढीमर, मोहित भोंडेकर, समीर कुरैशी, मनोहर सेन,वासु सिंह, लवण लोधी, रतन सिंगी सहित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page