KCGटॉप न्यूज़

खैरागढ़ में अतिक्रमण हटाने कार्रवाई शुरू, मुख्य मार्ग पर नगर पालिका ने दिखाई सख्ती

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिला प्रशासन केसीजी के निर्देश पर जिला मुख्यालय खैरागढ़ में मुख्य सड़कों के किनारे फैले अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में सोमवार को नगर पालिका प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए प्रमुख मार्गों पर पहुंचकर अतिक्रमणकारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए समझाइश दी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी पुनीत राम वर्मा के नेतृत्व में पालिका का अमला संगीत नगरी से होकर गुजरने वाले स्टेट हाईवे के विभिन्न हिस्सों में पहुंचा। कार्रवाई की शुरुआत सिविल जिला न्यायालय के पास राजा लाल बहादुर क्लब के सामने से की गई, जहां बेतरतीब तरीके से किए गए अतिक्रमण को लेकर संबंधित लोगों को चेतावनी दी गई। इसके बाद टीम ने के-मार्ट के सामने, सिविल लाइन दुर्गा चौक, कलेक्ट्रेट परिसर के सामने, दादाबाड़ी के पास, बस स्टैंड क्षेत्र, विश्वविद्यालय एवं एसडीएम कार्यालय मार्ग, विक्टोरिया स्कूल के पास, टेंपो स्टैंड चौक और जय स्तंभ चौक सहित अन्य प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क किनारे अस्थायी दुकानें लगाकर कब्जा करने वाले व्यापारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाएं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, एसडीएम टी.पी. साहू द्वारा नगर पालिका को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि शहर की प्रमुख सड़कों को अतिक्रमण मुक्त किया जाए। इसके लिए विधि अनुसार कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। नगर पालिका के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई फिलहाल प्रारंभिक चरण में है जिसमें लोगों को जागरूक कर स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया जा रहा है। आगामी दिनों में जिला प्रशासन और नगर पालिका का संयुक्त दस्ता नियमों के तहत सख्त कार्रवाई करेगा। इस दौरान नगर पालिका प्रशासन के मनोज शुक्ला, नीरज सिंह, टोडर सिंह, लोकेश साहू, अंकुर सिंह, उत्कर्ष यदु, संजय यादव, शिव यादव, अभिषेक यदु और संदीप यादव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

“जिला प्रशासन के निर्देश के बाद नगर के मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाने की प्रारंभिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आज अतिक्रमणकारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए समझाइश दी गई है। आगामी निर्देश मिलने पर संयुक्त टीम द्वारा विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।”

पुनीत राम वर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, खैरागढ़

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page