सांसद पाण्डेय करेंगे शुभारंभ, 29 अक्टूबर को होगा समापन
खैरागढ़। जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वावधान में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 26 से 29 अक्टूबर तक राजा फतेह सिंह खेल मैदान खैरागढ़ में किया जाएगा। चार दिवसीय प्रतियोगिता के उद्घाटन एवं समापन समारोह में जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।प्रतियोगिता का उद्घाटन 26 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री संतोष पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य में होगा। समारोह की अध्यक्षता खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा करेंगी। उद्घाटन समारोह में डोंगरगढ़ विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, भारत स्काउट एवं गाइड छत्तीसगढ़ के जिला मुख्य आयुक्त भागवत शरण सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित हैं।उद्घाटन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका खम्मन ताम्रकार, जनपद पंचायत खैरागढ़ के अध्यक्ष डॉ.राजेश्री शैलेन्द्र त्रिपाठी, जनपद पंचायत छुईखदान की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा प्रकाश वर्मा, नगर पालिका परिषद खैरागढ़ की अध्यक्ष श्रीमती गिरिजा चंद्राकर तथा नगर पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत के सभापति भी आमंत्रित हैं। प्रतियोगिता का समापन समारोह 29 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे राजा फतेह सिंह खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा आयोग के अध्यक्ष सुधीर गौतम होंगे। समारोह की अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह करेंगे। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद खैरागढ़ की अध्यक्ष श्रीमती गिरिजा चंद्राकर, उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान, पूर्व जिला पंचायत सभापति घम्मन साहू, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित हैं।स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से शालेय खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। आयोजन खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना को प्रोत्साहित करने के साथ विद्यार्थियों में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ाएगा।

