
आईएलएस हॉस्पिटल रायपुर के विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएं
खैरागढ़। क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और विभिन्न बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आईएलएस हॉस्पिटल खैराज बाफना मानव कल्याण ट्रस्ट एवं यश मेडिको खैरागढ़ के संयुक्त तत्वावधान में 17 नवंबर 2026 मंगलवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाफना भवन गोल बाजार महावीर चौक खैरागढ़ में होगा। इस स्वास्थ्य शिविर में आईएलएस हॉस्पिटल रायपुर के अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में मस्तिष्क रोग एवं रीढ़ की हड्डी की सर्जरी के लिए डॉ.अमित जैन, मूत्र रोग एवं किडनी प्रत्यारोपण संबंधी परामर्श के लिए डॉ.हर्ष जैन, स्त्री एवं प्रसूति रोग संबंधी परामर्श के लिए डॉ.हितेश दुबे, हड्डी रोग एवं जोड़ प्रत्यारोपण के लिए डॉ.अभिषेक त्रिपाठी, जनरल मेडिसिन एवं सामान्य स्वास्थ्य परामर्श के लिए डॉ.चेतन साहू तथा आयुर्वेदिक परामर्श के लिए डॉ.श्रुति जैन उपस्थित रहेंगे। शिविर में मरीजों के लिए बीपी, आरबीएस (रैंडम ब्लड शुगर), ईसीजी एवं बीएमआई की जांच निःशुल्क की जाएगी। इसके साथ ही चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया जाएगा।आयोजकों ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे इस स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा अपने स्वास्थ्य की जांच कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से उचित परामर्श प्राप्त कर सकते है।

