Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
अपराध

खैरागढ़ के राजफैमिली में सुने मकान का ताला तोड़कर चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. मकान में सुनेपन का फायदा उठाकर गुरुवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना खैरागढ़ नगर के सबसे रिहायसी इलाकों में एक राज फैमिली की है जहां अज्ञात चोरों ने श्रीमती गीता बिसेन के सुने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरी की वारदात को अंजाम देते अज्ञात चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुये है। जानकारी अनुसार खैरागढ़ के राज फैमिली निवासी श्रीमती गीता बिसेन अपनी इकलौती पुत्री से मिलने मुंबई गई हुई है।

मकान में ताला लगे होने व सुनेपन के कारण अज्ञात चोरों ने मकान को अपना निशाना बनाया और आराम से घर में हाथ साफ कर फरार हो गए लेकिन मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो अज्ञात चोर कैद हो गए हैं। चोरी की घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदारों को मकान का ताला टूटा हुआ व दरवाजा खुला देखने के बाद पता चला जिसके बाद घटना की जानकारी गीता की भतीजी शक्ति सिंह ने मुंबई में गीता व उनकी बेटी को दी और मकान में चोरी की जानकारी के बाद उन्होंने मोबाइल लिंक से सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जिसमें चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दोनों अज्ञात चोर व उनका चेहरा नजर आ रहा है। चोरी की घटना की जानकारी के बाद गीता मुंबई से खैरागढ़ के लिए वापस रवाना हो गई है। उनके वापस आने पर ही क्या-क्या चोरी हुआ है उसकी वास्तविक जानकारी मिल पायेगी दूसरी ओर पुलिस ने सोशल मीडिया में वायरल चोरी की घटना के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की धर-पकड़ को लेकर पतासाजी शुरू कर दी है। टीआई अनिल शर्मा ने बताया कि चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया से प्राप्त हुआ है जिसके आधार पर चोरों की शिनाख्त को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है अभी पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में कोई प्राथमिक सूचना दर्ज नहीं की गई है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page