Uncategorized

खैरागढ़ के तीज महोत्सव में उमड़ा महिलाओं का उत्साह, 500 मितानिनों का हुआ सम्मान

खैरागढ़। बर्फानी धाम राम मंदिर में जिला महिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में तीज महोत्सव एवं मितानिन सम्मान समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की करीब 500 मितानिनों का सम्मान किया गया। तीज पर्व के अवसर पर महिलाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों में सहभागिता कर उत्सव की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं बालोद विधायक संगीता सिन्हा मुख्य अतिथि तथा खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा अध्यक्ष के रूप में शामिल हुई। दोनों ने मितानिनों के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

संगीता सिन्हा ने कहा कि मितानिनें गांव-गांव में स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी पहुंचाने के साथ गर्भवती महिलाओं की देखभाल, टीकाकरण, पोषण और स्वास्थ्य जागरूकता जैसे कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि मितानिनों का सम्मान उनके सेवा भाव के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर है।*

विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने कहा कि मितानिनें स्वास्थ्य विभाग और ग्रामीण समुदाय के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करती हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद वे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने और जरूरतमंदों तक सेवाएं पहुंचाने में योगदान देती हैं। तीज महोत्सव के साथ उनका सम्मान महिला शक्ति और सामाजिक सेवा के प्रति सम्मान का प्रतीक है। समारोह में जिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमल दास साहू, शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.अरुण भारद्वाज, ग्रामीण अध्यक्ष संदीप सिरमौर, मुढ़ीपार ब्लॉक अध्यक्ष तेजराम वर्मा, छुईखदान नगर पंचायत अध्यक्ष नम्रता गिरिराज वैष्णव सहित कांग्रेस पदाधिकारी, महिला कांग्रेस कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का आयोजन जिला महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आरती महोबिया के नेतृत्व में किया गया। तीज से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के बाद क्षेत्र की करीब 500 मितानिनों को सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page