KCG

खैरागढ़ की सौंदर्या का कनिष्ठ अभियंता पद पर चयन

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. राजपरिवार खैरागढ़ के सेवानिवृत्त शिक्षक सूर्यहास सिंह की पुत्री सौंदर्या सिंह का चयन सीएसपीडीसीएल (विद्युत विभाग) में कनिष्ठ अभियंता के पद पर हुआ है। बीते दिनों राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सौंदर्या को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी है। ज्ञात हो कि उक्त पद के लिये आयोजित परीक्षा में सौंदर्या ने महिला अभ्यर्थियों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है एवं ऑल ओवर रैंक में 9वें स्थान पर हैं। सौंदर्या भूतपूर्व जनपद अध्यक्ष कमल सिंह की भतीजी है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों सहित करीबियों व साथियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page