Uncategorized

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की मशाल गौरव यात्रा पहुँची खैरागढ़

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। छत्तीसगढ़ को पहली बार खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की मेजबानी का अवसर मिला है। भारतीय खेल प्राधिकरण साई द्वारा सौंपे गए इस प्रतिष्ठित आयोजन का आयोजन रायपुर और जगदलपुर में किया जाएगा। आयोजन के प्रचार-प्रसार के लिए निकाली गई मशाल गौरव यात्रा आज खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिला मुख्यालय पहुँची। कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला प्रशासन ने यात्रा का गरिमामय स्वागत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल, अपर कलेक्टर सुरेन्द्र ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर सुमन राज, डिप्टी कलेक्टर पूजा पींचा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। मशाल के साथ पहुँचे शुभंकर मोरवीर का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। इसके बाद जिला पंचायत सीईओ ने हरी झंडी दिखाकर मशाल यात्रा को आगे के लिए रवाना किया। मशाल यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों तक पहुँची जहाँ विद्यार्थियों और खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस दौरान विशेषज्ञों ने बच्चों को जनजातीय खेलों प्रतिभा चयन और प्रशिक्षण के अवसरों की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का उद्देश्य वनांचल क्षेत्रों के प्रतिभाशाली जनजातीय खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाना है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page