Advertisement
Uncategorized

क्षत्रिय महासभा ने किया खैरागढ़ की प्रतिभाशाली बेटी सौन्दर्या सिंह का सम्मान

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। संगीत नगरी खैरागढ़ की होनहार बेटी कुमारी सौन्दर्या सिंह ने अपनी उत्कृष्ट उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल में कार्यरत जूनियर इंजीनियर सौन्दर्या का चयन असिस्टेंट इंजीनियर (A.E.) पद के लिए हुआ है। उन्होंने महिला वर्ग में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।गौरतलब है कि सौन्दर्या ने पिछले वर्ष भी जूनियर इंजीनियर परीक्षा में महिला वर्ग में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया था। वे सेवानिवृत्त शिक्षक सूर्यहास सिंह एवं श्रीमती बनिता सिंह की सुपुत्री तथा पूर्व जनपद अध्यक्ष ठाकुर कमल सिंह की पौत्री हैं। सौन्दर्या की इस उल्लेखनीय सफलता पर राजधानी रायपुर में क्षत्रिय महासभा द्वारा उनका भव्य सम्मान किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती वीणा सिंह तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव की उपस्थिति में उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं समाज गौरव सम्मान प्रदान किया गया।
क्षत्रिय महासभा ने कहा कि सौन्दर्या जैसी प्रतिभाएँ समाज और प्रदेश दोनों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। वहीं खैरागढ़वासियों ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page