Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
KCG

कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती कांग्रेसियों द्वारा मनाई गई। इस दौरान विधायक सहित कांग्रेसियों द्वारा स्व.राजीव गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुये राजीव गांधी अमर रहे के नारे लगाये गये। विधायक निवास में आयोजित जयंती अवसर पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसे संबोधित करते हुये विधायक श्रीमती वर्मा ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री मंत्री स्व. राजीव गांधी के द्वारा देश में विभिन्न योजनाएं लागू कर देश को सुदृढ़ करने का कार्य किया था। उपस्थित कांग्रेसियों को विधायक श्रीमती वर्मा ने स्व.राजीव गांधी के पदचिन्हों पर चलने का आव्हान किया। कार्यक्रम को नीलांबर वर्मा, पं.मिहिर झा, विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन सहित अन्य कांग्रेसियों ने संबोधित किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आकाशदीप सिंह गोल्डी, शहर अध्यक्ष भीखमचंद छाजेड़, नीलांबर वर्मा, पं.मिहिर झा, गुलाब चोपड़ा, विप्लव साहू, डॉ.अरुण भारद्वाज, यतेंद्रजीत सिंह, पूरन सारथी, भरत चंद्राकर, रविन्द्र सिंह गुड्डा, नदीम मेमन, समीर कुरैशी व सूरज देवांगन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page