KCG

कलश यात्रा निकाल मनाई ईष्टदेवी बहादुर कलारिन की जयंती

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ. ग्राम मदराकुही में कलार सिन्हा समाज के द्वारा गांव में कलश यात्रा निकालकर अपनी ईष्टदेवी बहादुर कलारिन की जयंती मनाई। सर्वप्रथम गांव की महिलाओं के द्वारा कलश यात्रा निकालकर गांव का भ्रमण किया जहां कलार सिन्हा समाज के स्थानीय व अन्य गांवों से पहुंचे सामाजिक पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सामाजिक कार्यक्रम सहित परिचय सम्मेलन का भी आयोजन किया गया वहीं शाम को सात बहिनिया रामायण का कार्यक्रम कराया गया जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग जुटे। इस अवसर पर समाज के तिरीथ राम, कृष्णा, सेवक, जनपद सदस्य पुकराम सिन्हा, सुन्दरलाल, देवकुमार, मनोज, रोहित, होरीलाल, वासू, बिसनाथ, सरपंच उत्तम सिन्हा, समाज की महिला पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page