Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
KCG

इस वर्ष दशहरा में फिर निकलेगी राज परिवार की शाही सवारी

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. संगीत नगरी खैरागढ़ में इस वर्ष दशहरा में फिर राज परिवार की शाही सवारी निकलेगी। विजयदशमी पर्व के आयोजन को सफल बनाने महती बैठक का आयोजन होगा। उक्तशय की जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता मनराखन देवांगन ने बताया कि राज परिवार की शाही परम्परा को कायम रखते हुये इस वर्ष भी विजयदशमी (दशहरा पर्व) को राजपरिवार के द्वारा शाही सवारी निकलेगी और नगर भ्रमण करते हुये रियासतकालीन परंपरा के अनुरूप राजा फ़तेह सिंह मैदान में भव्य आतिशबाजी के साथ

रावण वध किया जायेगा। आयोजन को सफल और बेहतर बनाने कतिपय निर्णय एवं सिविल लाइन में स्थापित स्व.राजा देवव्रत सिंह कि प्रतिमा कि अनावरण को प्रशासन के द्वारा विलम्ब किये जाने को लेकर स्वर्गीय देवव्रत सिंह के उत्तराधिकारी राजा आर्यव्रत सिंह के अगुवाई में दिनांक 2 अक्टूबर को शाम 5 बजे रानी रश्मि देवी नगर में स्थित निज निवासी में आवश्यक बैठक रखी गई है। जिसमे राजा आर्यव्रत विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे तथा जिलेवासियो से विजयदशमी के आयोजन और स्व.देवव्रत सिंह की प्रतिमा अनावरण को लेकर विचार विमर्श करेंगे जहां जिले के नागरिकों एवं बुद्धिजीवियों से उपस्थित की अपील की गई है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page