KCG

आयुष शिविर ईटार में 460 मरीज हुए लाभान्वित

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. ईटार में एक दिवसीय नि:शुल्क रोग निदान एवं आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें 460 रोगियों ने शिविर का लाभ उठाया. जिसमें अनुभवी योग्य चिकित्सकों द्वारा वात रोग, स्त्री रोग, चर्म रोग, बीपी, मधुमेह सहित अन्य सभी प्रकार के जटिल रोगों का आयुर्वेद एवं होम्योपैथी पद्धति द्वारा किया गया. शिविर के शुभारंभ ग्राम सरपंच, उप सरपंच, एवं पंचगण एवं नागरिकों के द्वारा भगवान धन्वंतरी के तैल चित्र का पूजा अर्चना किया गया. इस शिविर में विशेष आयुर्वेद डॉ.गीता विश्वकर्मा, आयुर्वेद चिकित्सक डॉ.कैलाश चौधरी, डॉ.प्रसन्न प्रधान, होम्योपैथी चिकित्सा डॉ.शिल्पी सिंह, फार्मासिस्ट लीलाराम साहू, कोमदास साहू, संगीता बघेल, कमलेश धनकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शत्रुहन धुर्वे, बेनी माधव वैष्णव, कुंजलता पटेल, नारायण सिंह की सराहनीय भूमिका रही.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page