Advertisement
Untitled design
Untitled design
previous arrow
next arrow
Uncategorized

आम आदमी पार्टी के संगठन विस्तार अभियान को लेकर हुई महती बैठक

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में अपने संगठनात्मक ढांचे को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के लिए राज्यभर की 90 विधानसभाओं में लोकसभा-स्तरीय बैठकों का क्रम शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के लिए शुक्रवार को गंडई विश्राम गृह में महत्त्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक का संचालन लोकसभा प्रभारी देवेंद्र सिंह भाटिया एवं लोकसभा अध्यक्ष भूपेश तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया जबकि जिला प्रभारी देवीचंद चंद्रवंशी और जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता की उपस्थिति में संगठन विस्तार, स्थानीय मुद्दों, भविष्य की रणनीति और संभावित आंदोलनों की रूपरेखा पर विस्तृत विमर्श हुआ।
प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 से 20 अक्टूबर के बीच सभी लोकसभा क्षेत्रों में यह संगठनात्मक बैठकें पूरी कर ली जाएंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी अब स्थानीय मुद्दों को केंद्र में रखते हुए जनभागीदारी के साथ मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में सामने आने की तैयारी में है। जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा आम आदमी पार्टी अब जिले के प्रत्येक बूथ स्तर तक संगठन की पकड़ मजबूत करने पर केंद्रित है। कार्यकर्ताओं को संगठित कर पार्टी को जनता के बीच और अधिक प्रभावशाली स्वरूप में प्रस्तुत करना हमारा लक्ष्य है। बैठक में हाल ही में सम्पन्न हुई विधानसभा एवं जिला स्तरीय बैठकों के फॉलो-अप के रूप में जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की रणनीति तय की गई। इस दौरान जिलेभर से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देने का संकल्प लिया। बैठक में प्रमुख रूप से
जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता, जिला महासचिव श्याममूर्ति नायडू, कवर्धा जिला प्रभारी संतोष यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय सिंह ठाकुर, जिला सचिव जितेंद्र सोनी, संगठन महासचिव देवगन जंघेल, संजय तिवारी, शिवेंद्र नामदेव, नीरज यादव और कमलेश जंघेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी का यह संगठनात्मक अभियान प्रदेश की राजनीति में नई हलचल पैदा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page