अपराध

अवैध शराब का परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. नगर के लालपुर वार्ड में अवैध शराब का परिवहन करते 24 वर्षीय युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी अनुसार एसपी सुश्री अंकिता शर्मा, एएसपी श्रीमती नेहा पाण्डेय के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी दिनेश सिन्हा के निर्देशन व थाना प्रभारी खैरागढ़ निलेश कुमार पाण्डेय के नेतृृत्व में थाना खैरागढ़ टीम के द्वारा अवैध शराब को लेकर लगातार कार्यवाही की जा रही है. इसी क्रम में शनिवार 17 सितंबर को लगभग 2:10 बजे नगर के वार्ड क्र.10 लालपुर तिरहा के पास दबिश देकर आरोपी दीपक निषाद पिता बिजेलाल निषाद उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड नं.18 अम्बेडकर वार्ड जो लाल रंग के थैले में अधिक मात्रा में अवैध रूप से शराब रखकर परिवहन कर रहा था उसे गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के कब्जे से 21 पौवा देशी प्लेन मदिरा, 1 बोतल अंग्रेजी गोवा स्पेशल व्हीस्की एवं 05 पौवा अंग्रेजी स्पेशल व्हीस्की शराब कीमत 2 हजार 680 रुपये को जप्त कर आरोपी से शराब रखने के संबंध में वैध लायसेंस की मांग की गई जिस पर आरोपी ने किसी प्रकार का वैध लायसेंस न होना लिखकर दिया. आरोपी का कृृत्य आबकारी एक्ट का पाये जाने पर थाना खैरागढ़ में आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायालय के आदेश पर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. उक्त कार्यवाही में थाना खैरागढ़ में पदस्थ सउनि मयाराम नेताम, महेश लेंझारे, आरक्षक स्वामित्र त्रिपाठी, संजय कौशिक व मनोज उसारे की अहम भूमिका रही.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page