छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

अवैध नामांतरण और मिनरल वाटर प्लांट संचालन की शिकायत

सत्यमेव न्यूज गंडई पंडरिया। नगर के कोपेभाठा क्षेत्र में जमीन के कथित अवैध नामांतरण और मिनरल वाटर प्लांट के संचालन को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच विवाद सामने आया है। मामले में शिकायतकर्ता वीरेंद्र देवांगन ने एसडीएम गंडई को लिखित आवेदन सौंपकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार उनकी नानी स्वर्गीय मंगतीन बाई के नाम दर्ज ग्राम कोपेभाठा तहसील गंडई स्थित खसरा नंबर 232 रकबा 1 एकड़ 68 डिसमिल भूमि पर सभी वारिसों बहरीन बाई, सामवती बाई, घासीराम, नीरा बाई, ईश्वरी बाई और धर्म उर्फ गोदावरी का समान अधिकार है। आरोप है कि वारिस घासीराम ने पटवारी आरआई और तहसीलदार से मिलीभगत कर करीब 1 एकड़ 18 डिसमिल जमीन का नामांतरण अपने नाम पर करा लिया जबकि अन्य वारिसों की सहमति और हस्ताक्षर नहीं लिए गए। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि उक्त विवादित भूमि पर घासीराम द्वारा मिनरल वाटर प्लांट संचालित किया जा रहा है जिसमें कई प्रकार की अनियमितताएं हैं। आरोप है कि प्लांट के संचालन के लिए नगर पंचायत से अनुमति नहीं ली गई है बिजली कनेक्शन किसी अन्य स्थान के नाम से लिया गया है तथा फूड और आईएसआई लाइसेंस में दर्शाई गई लोकेशन से भिन्न स्थान पर प्लांट चलाया जा रहा है। साथ ही प्लांट में उपयोग किए जा रहे ट्रेड नाम और लोगो एक प्रतिष्ठित मसाला कंपनी से मिलते-जुलते बताए गए हैं जिस पर न्यायालय में मामला विचाराधीन होने की बात कही गई है। इसके अलावा, पर्यावरण, श्रम, उद्योग और जल संसाधन विभागों से आवश्यक अनुमति नहीं लेने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस संबंध में 6 अप्रैल 2022 को भी एसडीएम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई थी लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
शिकायतकर्ता ने एसडीएम से अवैध नामांतरण की जांच कर निरस्तीकरण संबंधित अधिकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई मिनरल वाटर प्लांट को तत्काल बंद कराने विभिन्न विभागों से जांच कराने और पूर्व में की गई शिकायत पर हुई कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page