अपराध

अवैध गांजा बिक्री करते आरोपी राजू साहू को केसीजी पुलिस ने किया गिरफ्तार

छुईखदान। अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए केसीजी पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना छुईखदान पुलिस ने अवैध रूप से गांजा बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.624 किलोग्राम गांजा, बिक्री की नगदी रकम तथा मोटरसाइकिल सहित कुल 1,12,150 रुपये की संपत्ति जब्त की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार 25 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम उदयपुर स्थित लाल करार मैदान के पास तिराहे पर राजू साहू नामक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल से घूम-घूमकर अवैध रूप से गांजा बिक्री कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना छुईखदान पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने आरोपी राजू साहू पिता ईगल साहू उर्फ जुगुल साहू उम्र 21 वर्ष निवासी भरदाकला थाना साजा, जिला बेमेतरा को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 25 एल 5231 की डिक्की में रखे लाल छिंटदार प्लास्टिक थैले से 1.624 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया जिसकी अनुमानित कीमत 81 हजार 200 रुपये बताई गई है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा बिक्री की नगदी रकम 950 रुपये तथा घटना में प्रयुक्त काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, जिसकी कीमत 30 हजार रुपये आंकी गई है, को भी जब्त किया। इस प्रकार कुल 1 लाख 12 हजार 150 रुपये की संपत्ति जब्त की गई।आरोपी के विरुद्ध अपराध घटित करना पाए जाने पर थाना छुईखदान में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया। इसके पश्चात 26 नवंबर 2026 को आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्रवाई में थाना छुईखदान पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page