Advertisement
Uncategorized

अपने लिए तो सभी जीते है पर दूसरों के अगर हम काम आएं तो यही सच्चा मानव धर्म है- शमशाद बेगम

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. अपने लिए तो सभी जीते है पर दूसरों के अगर हम काम आएं तो यही सच्चा मानव धर्म है, उक्त बातें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित प्रदेश की प्रसिद्ध समाज सेविका गुण्डरदेही की शमशाद बेगम ने इकरा फाउंडेशन द्वारा रविवार 11 जनवरी को खैरागढ़ में आयोजित फातिमा शेख प्रतिभा सम्मान समारोह में कही. गौरतलब है कि भारत देश की प्रथम महिला मुस्लिम शिक्षिका स्व. फातिमा शेख की जयंती के अवसर पर सन 2019 से शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बेहतर कार्य कर रही संस्था इकरा फाउंडेशन द्वारा जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारत का चौथा सबसे बड़ा पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध समाज सेविका गुण्डरदेही की शमशाद बेगम मौजूद रही वही कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत गंडई के पूर्व उपाध्यक्ष एवं मुस्लिम जमात के सदर जावेद खान ने की. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी मो. रफीक खान सहित इकरा फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य एवं नपा उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान, संस्थापक सदस्य सैय्यद जाकिर अली, इकरा फाउंडेशन के अध्यक्ष खलील कुरैशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हाजी रिज़वान मेमन, कोषाध्यक्ष शमशुल होदा खान, सचिव मो. याहिया नियाज़ी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रियाजुद्दीन कादरी, वरिष्ठ सदस्य मो. इदरीस खान, मो. फारूख मेमन, मो. सगीर कुरैशी, नौशाद कुरैशी, जुनैद खान, याकूब खान जहीन, प्रतापगढ़ उत्तरप्रदेश से आएं मो. अफसर खान, शेख कलीम खान, हाजी शेख आज़म खान, शबाना बेगम, हाजी सैयद जाहिद अली व हाजी मुर्तजा खान सहित मुस्लिम समाज के सदर अरशद हुसैन डब्बू, नायब सदर जफर हुसैन खान, उदयपुर के सदर मुस्लिम खान, हाजी नासिर मेमन, हाजी तनवीर मेमन, अमलीडीह सदर इमाम खान, सादिक मेमन, अमीन मेमन, ईशरार अहमद, सैयद अल्ताफ अली, इमरानूद्दीन रिज़वी, कनीज फातिमा कमेटी की अध्यक्ष निगार अंजुम खान, सैय्यद नसरीन अली, नसीमा मेमन, शहनाज़ बेगम, जमील मेमन, सोहेल खान, शादाब खान, समीर खान, शाकिर खान व भिलाई की पत्रकार तनु साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहें. कार्यक्रम का सफल संचालन इकरा फाउंडेशन के सचिव मो. याहिया नियाज़ी वही आभार प्रदर्शन फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष शमशुल होदा खान ने किया.

अब तक अनगिनत प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के अवार्ड से सम्मानित हो चुकी और सन 2012 में पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित समाजसेविका शमशाद बेगम ने प्रतिभा सम्मान समारोह में कहा कि इकरा फाउंडेशन शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ही नेक और श्रेष्ठ काम कर रही. उन्होंने कहा कि मेरी शिक्षा को लेकर जो शुरुवात हुई उसके लिए मेरी मां को श्रेय जाता है क्योंकि उनकी प्रेरणा और सहयोग से मैं आगे बढ़ पाई. उन्होने कहा कि मैंने संकल्प लिया था कि जब मुझे कभी भी अवसर मिला तो मैं बेटियों की शिक्षा को लेकर काम करूंगी और ये सपना मेरा सन् 1990 में पूरा हुआ जब मैं साक्षरता मिशन से जुड़ी. उन्होंने बताया कि शुरुआत में मुझे काफी दिक्कतें आती थी और लोग कहते थे कि शिक्षा से क्या हासिल होगा, नौकरी तो मिलती नहीं पर हम लोग ईमानदारी से प्रयास करते रहें और फिर लोगों की सोच बदली.

उन्होंने कहा कि शिक्षा ऐसी सीढ़ी है जिसमें चढ़कर सफल ज़िंदगी जी सकते है. उन्होंने बच्चियों एवं महिलाओं के लिए एक प्रेरणात्मक गाना जीवन में आगे आगे बढ़ना है तो हिम्मत हारे मत बैठो भी गाया और सभी को प्रेरित किया. उन्होंने प्रतिभा सम्मान समारोह में पुरस्कृत हुए बच्चों से कहा कि अगर जीवन में आगे बढ़कर सफल होना है तो अपना एक लक्ष्य बनाकर आगे बढ़े और संघर्ष करते रहें और अपने परिवार और गुरुओं का नाम रौशन करें. उन्होंने नई पीढ़ी को नसीहत दी कि थोड़ी थोड़ी बात में आवेश में आकर कई लोग आत्महत्या कर लेते है वो बिल्कुल गलत है. उन्होंने कहा कि ये जीवन बहुत अनमोल है इसकी कद्र करें और कुछ बेहतर करने की कोशिश करें.

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें जावेद खान ने कहा कि इकरा फाउंडेशन के सदस्यों को मैंने बीते 7 वर्षों से निरंतर बच्चों के हित में कार्य करते देखा है. उन्होंने कहा कि आपके पास अगर शिक्षा नहीं है तो चाहे जितना पैसा आपके पास रहें वो कोई काम का नहीं है. जावेद ने कहा कि इकरा फाउंडेशन बच्चों के हित में बहुत ही सराहनीय काम कर रही और जो लोग अभाव में बच्चों को पढ़ा नहीं पाते वो इकरा फाउंडेशन से जुड़े और उन्होंने समाज के प्रतिष्ठित लोगों से इकरा फाउंडेशन का सहयोग करने की अपील भी की.

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि समाजसेवी मो. रफीक खान ने कहा कि मैं पूरे प्रदेश में जब विभिन्न कार्यक्रमों में जाता था तो सोचता था कि हमें मुस्लिम भाई क्यों नहीं बुलाते पर आज खैरागढ़ आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है और जो आनंद और सम्मान हमें यहां आकर मिल रहा है वो हमें बड़े से बड़े कार्यक्रम में नहीं मिला. उन्होंने कहा कि बच्चे ऐसे प्रतिभा सम्मान कार्यकम से प्रोत्साहित होते है और जो पुरस्कार स्वरूप कोई चीज़ उन्हें मिलता है उससे बच्चों को बहुत प्रेरणा मिलती है वही उन्होंने अपनी पत्नी शमशाद बेगम के बारे में बताया कि पहले जब वो समाज सेवा के कार्यों के लिये जाती थी तो मुझे भी लगता था कि ये व्यर्थ समय खराब करती है पर जब मैंने उनके काम की लगन देखी तो मैं खुद उनके साथ जुड़कर कार्य करने लगा.

इकरा फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान ने कहा कि कोई भी योग्य बच्चा पढ़ाई से वंचित न हो, इसे लेकर इकरा फाउंडेशन बेहतर कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि किसी भी जरूरतमंद बच्चे की पढ़ाई में मदद करना इकरा फाउंडेशन की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि मुख्य अतिथि शमशाद बेगम पूरे देश की गौरव है.

इसके पूर्व स्वागत भाषण देते हुये इकरा फाउंडेशन अध्यक्ष खलील कुरैशी ने कहा कि इकरा शब्द का अर्थ है इल्म (शिक्षा) अर्जित करना. उन्होंने बच्चों के परिजनों से कहा कि सफलता कोई धर्म जाति पर आधारित नहीं रहती है जो पढ़ेगा और मेहनत करेगा वो बड़ी सफलता जरूर हासिल करता है. उन्होंने कहा कि हमेशा सकारात्मक सोचे और बुराइयों से दूर रहकर अच्छाई को अपनाएं. प्रतिभा सम्मान समारोह में इकरा फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य सैय्यद जाकिर अली, वरिष्ठ सदस्य फारुख मेमन, शेख कलीम खान व शबाना बेगम ने भी छात्रों को संबोधित किया और होनहार छात्रों का हौसला बढ़ाते हुये उन्हें आगे भी बेहतर शिक्षा अर्जित करने के लिये प्रेरित किया.

इस अवसर पर अलग अलग क्षेत्र में बेहतर कार्य कर मिसाल कायम कर रहें कुछ विशिष्टजनों एवं सामाजिक संस्थाओं का भी सम्मान किया गया. गौरतलब है कि अपनी कठिन मेहनत, लगन एवं सच्ची निष्ठा से अल्प संसाधनों में भी अपनी काबिलियत के दम पर पहले प्रयास में ही नीट में सफलता हासिल करने वाली एवं फुटबॉल में अपने शानदार प्रदर्शन से राष्ट्रीय स्तर पर खैरागढ़ संगीत नगरी व पूरे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाली गुंजन साहू पिता लूनकरण साहू को सम्मानित किया गया. इसी तरह गंडई की बेटी तस्कीन फातिमा पिता शेख कलीम खान ने भी कड़ी मेहनत लगन एवं ईमानदारी से नीट में सफलता हासिल की है उनका भी सम्मान किया गया. इस अवसर पर खैरागढ़ के खम्हारडीह निवासी सेवानिवृत शिक्षक जीवन लाल चौधरी जो शिक्षकीय जीवन से रिटायर्ड होने के 7 साल बाद भी अभी भी प्रतिदिन पूर्व माध्यमिक शाला के बच्चों को निःशुल्क पढ़ाने जाते है उन्हें भी उनकी सेवा भावना के लिये सम्मानित किया गया और खैरागढ़ नगर में किसी भी समाज के जुलूस या शोभायात्रा में उपस्थित सैकड़ों, हजारों लोगों को बीते कई दशकों से हमेशा निःशुल्क शुद्ध शीतल जल पिलाने वाले नगर के गोलबाजार के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं पूर्व पार्षद संजय शर्मा एवं उनके परिवार को उनकी नेक सोच एवं सामाजिक सद्भावना के लिये सम्मानित किया गया. इसी तरह स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में हर जरूरतमंद लोगों की निः स्वार्थ भावना से मदद व पवित्र त्यौहारों के अवसर पर मरीजों का निःशुल्क ईलाज करने वाले संगीत नगरी खैरागढ़ के डॉ. नीतिराज सिंह पिता श्री राज सिंह को भी उनकी नेक सोच और खैरागढ़ के लोगों के लिये उनकी समर्पित भावना के लिये सम्मानित किया गया वही समाज के लिये बीते कई सालों से निरंतर बेहतर काम कर रही कब्रिस्तान कमेटी का भी सम्मान किया गया और समाज के जरूरतमंद एवं बेरोजगार युवाओं को बीते 3 वर्षों से हर साल रमज़ान के पवित्र महीने में ई रिक्शा उपलब्ध कराकर रोजगार देने वाले मुस्लिम समाज खैरागढ़ ग्रुप का भी सम्मान किया गया और महिलाओं एवं बेटियों के हित में लगातार बेहतर कार्य कर रही कनीज फातिमा कमेटी का भी सम्मान किया गया. इस अवसर पर वनांचल के बहुत पिछड़े हुये नक्सल प्रभावित ग्राम पंचायत देवरी क्षेत्र में अपने बेहतर कार्यों एवं अनुशासन से वहां की तस्वीर बदल देने वाली केसीजी कलेक्टर से सम्मानित पंचायत सचिव नाज़नीन नियाज़ी का भी सम्मान किया गया और सहकारी समिति में अपने कुशल प्रबंधन से अपनी समिति का नाम पूरे जिले सहित प्रदेश एवं देश में रौशन करने वाले ग्राम गोपालपुर छुईखदान के समिति प्रबंधक मो. आरिफ़ खान का भी सम्मान किया गया वही छत्तीसगढ़ से हज में जाने वालों के साथ शासन की तरफ़ से मक्का मदीना जाकर बखूबी जिम्मेदारी संभालने वाले डॉ. ईरशाद खान का भी सम्मान किया गया वही कार्यक्रम में बीते 3 दशक से उर्दू एवं अरबी की निःशुल्क तालीम देने वाली छुईखदान की सेवाभावी महमूदा खान को भी फातिमा शेख प्रतिभा सम्मान से नवाजा गया वही गौमाता एवं अन्य पशुओं को प्रतिदिन रोटी खिलाने वाले समाजसेवी गुलाब अग्रवाल एवं आत्मनिर्भर खैरागढ़ टीम को भी सम्मानित किया गया. इस अवसर पर रमजान के महीने में एतेकाफ में बैठने वाले नन्हे मुन्ने बच्चों क्रमशः आतिफ रजा पिता नदीम मेमन, मो. अर्श पिता मुर्तजा खान व मो. खान पिता मुजीब खान का भी सम्मान किया गया.

इकरा फाउंडेशन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में बीते वर्ष की तरह इस वर्ष भी पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहकर निरंतर बेहतर कार्य कर रहें पत्रकारों का सम्मान किया गया. इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार रेखा झा, राजू यदु, सन्नी यदु, साकेत श्रीवास्तव, प्रदीप बोरकर, ईला सिद्दीकी, प्रशांत सहारे, नीलेश यादव, उमेश्वर वर्मा व विमल बोरकर को भी स्मृति चिन्ह देकर फातिमा शेख प्रतिभा सम्मान से नवाजा गया.

इस अवसर पर कक्षा 10 वीं में प्रथम स्थान स्थान प्राप्त करने वाली गंडई की छात्रा जैस्मीन बानो को 5001 रूपये नगद राशि, स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और द्वितीय स्थान पर लिमो के नफीस खान को 2501 रूपये नगद राशि, स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र व तृतीय स्थान प्राप्त करने पर छुईखदान की आरिफा खान को 1001 रूपये नगद राशि, स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. इसी तरह कक्षा 12वी में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर खैरागढ़ की मिस्बाह खान को भी 5001 रूपये नगद राशि, स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र, द्वितीय स्थान पर रहने वाली गंडई की आलिया आफरीन को 2501 रूपये नगद राशि, स्मृति चिन्ह व प्रमाण एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर गंडई की ही निगार खान को 1001 रूपये नगद राशि, स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर स्नातक में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर शिफा परवीन, जावेद खान व आसमा खान को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया वही स्नातकोत्तर में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर नगमा नियाज़ी, फिज़ा कुरैशी व निदा कुरैशी को भी स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया वही केसीजी जिले के कक्षा 6 वीं से 12 वीं तक 70 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाले व स्नातक व स्नातकोत्तर में 60 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाले तकरीबन 75 छात्रों का स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया. इस दौरान सम्मान पाकर छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठें.

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page