KCG

सरस्वती साइकिल योजना से छात्राओं को मिली नई रफ्तार, शिक्षा के प्रति बढ़ा उत्साह

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने और दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं की पढ़ाई को आसान बनाने के उद्देश्य से संचालित सरस्वती साइकिल योजना के तहत खैरागढ़ विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों में कक्षा नवमी की छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया है। साइकिल मिलने पर छात्राओं ने खुशी जताते हुए कहा कि अब उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी और पढ़ाई नियमित रूप से जारी रख सकेंगी। योजना के अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल जालबांधा तथा हाई स्कूल बफरा, मड़ौदा सिंघौरी, चंदैनी और बाजार अतरिया में आयोजित कार्यक्रमों में छात्राओं को साइकिलें वितरित की गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विद्यालय परिवार ने अतिथियों का स्वागत किया तथा छात्राओं को तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।

साइकिल वितरण के दौरान अपने संबोधन में विक्रांत सिंह ने कहा कि शिक्षा किसी भी व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि शासन की यह योजना केवल परिवहन की सुविधा नहीं बल्कि बेटियों के सपनों को नई उड़ान देने का माध्यम है। पहले कई छात्राओं को लंबी दूरी और संसाधनों के अभाव के कारण पढ़ाई में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था लेकिन अब वे अधिक आत्मविश्वास के साथ नियमित रूप से विद्यालय पहुंच सकेंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार सकारात्मक पहल कर रही है साथ ही छात्राओं से अनुशासन और लगन के साथ अध्ययन करने का आग्रह किया तथा विद्यालयों की समस्याओं के समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता विकेश गुप्ता, आयश सिंह (बोनी), देवकुमार सेन, केशव चंदेल, हरप्रसाद वर्मा, नरेश कुर्रे, दीनदयाल सिन्हा, गोपाल सिंह राजपूत, मुकेश वर्मा, उत्तम वर्मा, ऋषभ सिंह, प्रेमसागर गुप्ता, हर्षवर्धन वर्मा, संतोषी वर्मा, जयराम वर्मा, जय प्रकाश साहू, राकेश वर्मा, शिवांश बहादुर, गणेश वर्मा, ज्ञानेंद्र वर्मा, प्रमोद भगत, राहुल बंजारे, उमेश वर्मा, अमन यदु सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page